CHANDAULI:आज लड़कियों को जागरूक करना बहुत ही आवश्यक

CHANDAULI: नगर में अहम भूमिका भी निभा रही है:तनु शर्मा

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  मिलान फाउंडेशन के तत्वावधान में काली मुहाल में राज लान में  रविवार को  “गर्ल आइकॉन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया। इस दौरान बतौर मुख्य  ने कहा कि आज लड़कियों को जागरूक करना बहुत ही आवश्यक हो गया है जिसमें तनु शर्मा  नगर में अहम भूमिका भी निभा रही है आने वाला दिन तनु  को कभी भी नहीं भूलेगा तनु की यह पहल समाज के लिए एक नई रूप रेखा तैयार कर रही है।

chandauli
chandauli

गर्ल आइकन  ने संचालन करते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना और उनके सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। गर्ल आइकॉन की बच्चियों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित गीत और नाटक प्रस्तुत किए, जो मुख्य आकर्षण रहे। इस मौके पर महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, और स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

chandauli
chandauli

मिलान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा, “गर्ल आइकॉन प्रोग्राम का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाना है।”कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों, बच्चों और समाजसेवी संगठनों की भागीदारी रही। अंत में, अतिथियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाने और उनकी भूमिका को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आराध्य  , खुश बू  , संजना  , मीरा , अंजलि , काजल, श्वेता अंजल ,  त्रिषु सहित अन्य लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।

CHANADAULI
CHANADAULI
  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *