CHANDAULI:रेलवे में रनिंग स्टाफ की 18 घंटे तक ड्यूटी का विरोध

CHANDAULI:रेलवे में रनिंग स्टाफ की 18 घंटे तक ड्यूटी का विरोध

CHANDAULI:डीडीयू मंडल में 300 से ज्यादा कर्मचारियों और परिवारों का धरना,

CHANDAULI:डीडीयू मंडल में 300 से ज्यादा कर्मचारियों और परिवारों का धरना, खराब रेस्ट रूम और देरी से प्रमोशन का विरोध

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में रेलवे कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे से डीआरएम कार्यालय पर ऑल इंडिया रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू हुआ।कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे 12 से 18 घंटे तक काम कराया जा रहा है। प्रशासन इसे छिपाने के लिए ड्यूटी को 2-3 भागों में बांट रहा है। कर्मचारियों को 2 से 4 दिन तक मुख्यालय से बाहर रहना पड़ रहा है।

CHANDAULI
CHANDAULI

अंकोरहा, नवीनगर, डीडीयू जंक्शन, बरवाडीह और टोरी स्टेशनों पर रनिंग रूम की स्थिति खराब है। यहां आराम और भोजन की व्यवस्था अच्छी नहीं है। कई सुपरवाइजर और कर्मचारी वर्षों से एक ही जगह पर स्टेशनरी ड्यूटी में कार्यरत हैं। कर्मचारियों को समय पर छुट्टी और पर्याप्त आराम नहीं मिल रहा है। मुख्यालय में 14+2 और रनिंग रूम में 6+2 घंटे का कॉल टाइम दिया जा रहा है। एलपीएस-1 और एसएएलपी का प्रमोशन भी समय पर नहीं हो रहा है।

CAHNDAULI
CHANDAULI

इस विरोध को ईसीआरईयू, एआईजीसी, एआईएलआरएसए, एटीसीसी/एचआरसी समेत कई संगठनों का समर्थन मिला है। धरने में ईआईएलआरएसएएलईसीआर के जोनल महासचिव ए.के. राउत, मंडल सचिव डी.के. मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वसीउल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान आरपीएफ के साथ कुछ प्रदर्शनकारियों की हाथापाई भी हुई।

CHANDAULI
CHANDAULI
  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *