
CHANDAULI:दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के संयोजक समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मोर्चे का आंदोलन विगत दो वर्षों से चल रहा है। बैठक में उन्होंने कहा कि पीड़ित दुकानदारों को उच्चतम न्यायालय उच्च न्यायालय शासनादेश के अनुसार सड़क चौड़ीकरण में 2013 कानून और उच्चतम न्यायालय के छः बिंदुओं का जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा पालन नहीं किया गया तथा सिक्स लेन की जगह फोरलेन चौड़ीकरण पर विचार नहीं किया जाता है तो दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा संयुक्त रूप से जन आंदोलन करेगा साथ ही।


अपने मांगों को मंगवाने के लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए मोर्चा तैयार है इसलिए जिला प्रशासन से मोर्चा बैठक के माध्यम से अवगत कराना चाहता है कि यह ग्रामीण इलाका है बहुत पुरानी आबादी वाले ग्रामीण इलाके में यहां किसी तरह की कोई जाम नहीं लगता है इसलिए अनुरोध है की फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई को सुनिश्चित करें जिससे गरीबों के घर उजड़ने से

बचाए जा सके तथ अपनी जीविका चला सके एवं अपने अपने परिवार का भरण पोषण कर सके यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो मोर्च आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट महेंद्र यादव डॉक्टर आर के शर्मा चितरंजन सोनकर महेंद्र शर्मा संतोष यादव जी एम सिद्धिकी गोपाल शर्मा मोहित शर्मा बुद्धु निगम अरविंद मौर्या अवधेश उपाध्याय गोविंद गुप्ता राजकुमार विश्वकर्मा त्रिभुवन विश्वकर्मा त्रिलोकी गुप्ता खलील एडवोकेट नसीम इत्यादि भारी संख्या संख्या में दुल्हीपुर महाबलपुर के व्यापारी एवं पिड़ित भू-स्वामी मौजूद थे।