CHANDAULI: इंदिरा गांधी जी की मनाई गई जयंती

CHANDAULI: इंदिरा गांधी जी की मनाई गई जयंती

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे कालीमहाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई गई, इस दौरान कांग्रेसजनो ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की।

CHANDAULI
CHANDAULI
CHANDAULI
CHANDAULI

शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी विश्व की महान नेताओ मे से एक थी, देश को आगे ले जाने मे उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जब तक वह प्रधानमंत्री रही, सीमा पार के दुश्मनो ने कभी आंख उठाकर देश की तरफ नही देखा। यह उनकी प्रशासनिक नीती थी, जिसके कारण उन्हे आयरन लेडी से नवाजा गया।
कहा देश की एकता व अखण्डता बनाए रखने के लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान की परवाह भी नही की, उनके कार्यो के कारण उनका नाम स्वर्ण अक्षरो मे अंकित रहेगा। इंदिरा गांधी ने भारतवासीयो के हित के लिए बहुत से कार्य किए, उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया। भारतीय राजनीति मे उनके निर्णयो को मिशाल के तौर पर देखा जाता है।

CHANDAULI
CHANDAULI

कार्यक्रम के उपरांत विगत 11 नवंबर को वार्ड उपाध्यक्ष भोला प्रसाद के निधन होने पर उनके आत्मा की शांति हेतु कांग्रेसजनो ने 2 मिनट का मौन रखा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सतपाल सिंह, चौहान,राकेश सिंह, विजय गुप्ता,नेहाल अख्तर, डा.नंदलाल गुप्ता,ट्रिजा एलियट,अनवर सादात,रामसेवक पटेल, धर्मवीर, महेश मंडल,हंसराज शर्मा, राकेश राज, मो• शाबिर राईन,मोहन गुप्ता,श्रृषि दयाल,दिपक गुप्ता, हेलन पैट्रिक,देवेश कुमार, रमेश सिंह,लालबहादुर, शैलेन्द्र उमेश कुमार, महमूद आलम, फिरोज खां,अनवर बाबू,नन्हे, अलियार गुप्ता, सोनू सोनकर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन नेहाल अख्तर ने किया।

  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *