CHANDAULI :चित्रगुप्त पूजन उत्सव लाल बहादुर शास्त्री पार्क में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

CHANDAULI : चित्रगुप्त पूजन

CHANDAULI
CHANDAULI
CHANDAULI
CHANDAULI

 

चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। सार्वजनिक चित्रगुप्त जी महाराज कलम दवात पूजा समिति की तरफ से रविवार को चित्रगुप्त पूजन उत्सव जीटी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके संस्था द्वारा दोपहर में चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से उनका पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात उपस्थित कायस्थ परिवार द्वारा कलम दवात का विधिवत पूजन किया गया। अंत में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। सायं काल में भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया था।

CHANDAULI
CHANDAULI

इस मौके पर पहुंच कर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही लोकसभा प्रत्याशी संजय सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मा जी के काया से उत्पन्न चित्रगुप्त जी भगवान सभी के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं ऐसे भगवान का हम सभी लोगों को पूजन अर्चन करना चाहिए।

CHANDAULI
CHANDAULI

इस मौके पर प्रमुख रूप से राकेश श्रीवास्तव, विपिन कुमार सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेंद्र निगम, गिरीश सिन्हा, देवेंद्र श्रीवास्तव, संदीप निगम, सुधीर श्रीवास्तव, मनोज पांडे, प्रेम यादव, अमन श्रीवास्तव, राजू निगम, आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *