CHANDAULI:हनुमान मन्दिर में होली मनाई गई

CHANDAULI:हनुमान मन्दिर में होली मनाई गई

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। जागरण मंडल द्वारा प्रत्येक शनिवार को स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित हनुमान मंदिर में होने वाले कार्यक्रम में होली मनाई गई। जिसमें अबीर गुलाल के साथ-साथ गीत संगीत की महफिल भी सजी।

CHANDAULI
CHANDAULI

जागरण मंडल के कलाकारों द्वारा भगवान के भजनों के बाद एक से एक होली गीत सुनाए गए। जिसमें आशीष श्रीवास्तव व हम्मीर शाह ने होली खेले मसाने में,छांगुर जायसवाल ने हनुमत लेके अबीर घुमत ताड़े अवध नगरिया, महेश मधुर ने होली खेले रघुवीरा अवध में,दीनदयाल अग्रवाल तथा आनन्द गुप्ता ने श्याम सांवरिया खेले लाल,पीले, हरे रंगों संग होली, लल्लन सिंह ने हनुमान लंका में खेले होली मचे खलबली,जितेंद्र चंचल ने देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए, आनन्द गुप्ता ने रामजी की सेना चली सुनाकर उपस्थित भक्तों को विभोर कर दिया।

CHANADAULI
CHANADAULI

इस कार्यक्रम में सर्वश्री शिव गोपाल,राजेश, विजय गुप्ता, कृष्ण कांत, विजय विश्वास, अशोक जायसवाल, आलोक मोदी,शंभू,धर्मेंद्र,पप्पू जी इत्यादि लोग शामिल रहे।कलाकारों के साथ सुनील नाल पर व लल्लन जी ने हारमोनियम पर दिया।

  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *