CHANDAULI:मुगलसराय विधायक का जनता ने किया स्वागत

CHANDAULI:मुगलसराय विधायक का जनता ने किया स्वागत

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI:विधानसभा के स्वजातीय समाज ने माला पहनाकर निकाला जुलूस, सकलडीहा विधायक की निंदा

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। मुगलसराय विधानसभा के स्वजातीय समाज ने गल्ला मंडी चौराहे पर विधायक रमेश जायसवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जुलूस निकालकर विधायक के आवास तक गए।

CAHNDAULI
CHANDAULI

कार्यक्रम में जुलूस सभा में बदल गया। वक्ताओं ने सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रभु नारायण ने चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय की बैठक में विधायक रमेश जायसवाल के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। यह अपमान न केवल विधायक का बल्कि पूरी मुगलसराय विधानसभा की जनता का है।

CHANADAULI
CHANADAULI

वक्ताओं ने सकलडीहा विधायक को सलाह दी कि वे सार्वजनिक बैठकों में अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें। सभी ने विधायक रमेश जायसवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक ने नगर की जनता का सम्मान बचाया और उन्हें कहीं भी झुकने नहीं दिया।

कार्यक्रम में आशीष कुमार जायसवाल, आलोक कुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, विनीता अग्रहरि, डॉ मृत्युंजय जायसवाल, विनोद गुप्ता, सतीश जिंदल, बंटी, अर्पित, आशुतोष जायसवाल, रामवतार, ओमप्रकाश जायसवाल और गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *