CHANDAULI: रेलवे यूनियन में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम

CHANDAULI:रेलवे यूनियन में महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI:मंडल अध्यक्ष बोले- महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कर रहीं बेहतर प्रदर्शन

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलॉइज यूनियन प्लांट डिपो ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एस. के. शर्मा ने की। संचालन मधु चौधरी ने किया।

CHANDAULI
CHANDAULI

मंडल अध्यक्ष एस. के. शर्मा ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी हैं। उन्होंने पुरुष प्रधान चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता साबित की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और जागरुकता को बढ़ावा देने की गति को तेज करने की जरूरत है।

CAHNDAULI
CHANDAULI

केंद्रीय पदाधिकारी किरण कुमार ने महिलाओं से नेतृत्व करने और समाज के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में सचिव चंद्रिका यादव और कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मौजूद रहे।

CHANADAULI
CHANADAULI

कार्यक्रम में प्लांट डिपो की महिला कर्मचारियों में लक्ष्मी सिंह, संयोगिता सिंह, प्रियंका कुमारी, आरती कुमारी, जानवी प्रिया, अकांक्षा कुमारी, अश्विनी भूषण, शीतल, गायत्री, कल्याणी राज, अमृता, सीमा देवी, कल्पना, प्रिती, संतोषी शिला, माला देवी, पुष्पा समझ सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुईं।

  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *