CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

 

CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों की लगभग 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की सदस्याएँ श्रीमती आशा यादव एवं श्रीमती दीपिका यादव, व्यवस्थापिका महोदया, प्राचार्य डॉ. अनीता श्रीवास्तव तथा विभागाध्यक्षया श्रीमती गायत्री सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं स्व. श्री विक्रम सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

एक घंटे की इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर व आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने सावधानीपूर्वक मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की:

🏆 पुरस्कार परिणाम

स्नातक वर्ग

प्रथम पुरस्कार – जीनत अंसारी (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)

द्वितीय पुरस्कार – सृष्टि प्रजापति (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर)

बी.एड एवं डी.एल.एड वर्ग

प्रथम पुरस्कार – मुस्कान (डी.एल.एड प्रथम सेमेस्टर)

द्वितीय पुरस्कार – प्रीति भारती (डी.एल.एड प्रथम सेमेस्टर)

CHNDAULI

पुरस्कार वितरण के उपरांत व्यवस्थापिका महोदया, प्राचार्य डॉ. अनीता श्रीवास्तव एवं विभागाध्यक्षया श्रीमती गायत्री सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

CHANDAULI

इस अवसर पर महाविद्यालय की  महिला प्रवक्ता  डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. हेमा गुप्ता, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. लक्ष्मी चटर्जी, श्रीमती तारा, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती रीना सिंह, श्रीमती सादिया रियाज़, श्रीमती शिल्पा यादव, सुश्री मिली उपाध्याय, सुश्री समा परवीन, श्रीमती नाज़नीन, सुश्री प्रतिभा एवं सुश्री संध्या कुमारी उपस्थित रहीं।

Related Posts

CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

CHANDAULI:पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय कस्बा चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर गोवंशों की 24 घंटे होती है कटाई, और अन्य जिलों में किया जाता है तस्करी

CHANDAULI: दिनदहाड़े गोकशी: कानून और शासन पर सवाल ? पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय कस्बा चौकी से महज 10 मीटर की दूरी पर गोवंशों की 24 घंटे होती है कटाई,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *