CHANDAULI:भाजपा नेता से दरोगा को पंगा लेना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हो गए औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी

CHANDAULI:भाजपा नेता से दरोगा को पंगा लेना पड़ा भारी, लाइन हाजिर हो गए औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी

CHANDAULI
CO PTDDU
CHANDAULI
CHANDAULI

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह को विभागीय कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिल रही थी। इसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार औघौगिक नगर चौकी क्षेत्र के पटनवा ग्राम पंचायत निवासी अशोक यादव भाजपा में सेक्टर संयोजक के पद पर हैं। उन्होंने ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में तीन मार्च की देर रात वह एक निमंत्रण से लौट रहे थे इसी बीच मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले चौकी प्रभारी पंकज सिंह व हमराही प्रभु यादव दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे हमें रोककर गाली-गलौज किया और चौकी पर ले जाकर पिटाई किए जाने के बाद 151 में चलान कर दिया था।वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष गंगा राम साहनी ने कहा कि चौकी प्रभारी द्बारा नशे में धुत होकर हमारे कार्यकर्ता की पिटाई की घटना दुखद है हम सभी पुलिस अधीक्षक से मिलकर चौकी प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग किया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच में एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिली।

CAHNDAULI
CHANDAULI

इस संबंध में पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष ने बताया कि विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिली थी। इसके कारण उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।

  • Related Posts

    CHANDAUI:विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

    CHANDAUI: विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन   CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)।  विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में सोमवार को  मेहंदी प्रतियोगिता का सफल…

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ?

    CHANDAULI: जनपद चंदौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय के कसाई महल्ले में रात्रिकालीन पशु कटाई का संकट ? उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े आदेश के बाद भी पुलिस प्रशासन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *