
CHANDAULI:भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म

CHANDAULI: चंदौली(पीडीडीयू नगर) : (खबर केसरी)। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने गोधरा कांड पर आधारित ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फ़िल्म को नगर स्थित आई पी मॉल में देखा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ,चकिया विधायक कैलाश खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,अभिमन्यु सिंह,शिवशंकर पटेल,अनिल गुप्ता गुड्डू, किरण शर्मा,आलोक सिंह आदि लोग शामिल रहे।इस दौरान भाजपा पदाधिकारियो ने कहा कि यह फ़िल्म सभी को देखनी चाहिए। इसे देखकर मालूम होता है कि आज से 22 वर्ष पूर्व 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा में हिंदुओं को किस प्रकार निशाना बनाया गया।